Header Ads

Header ADS

आने वाले महीनों में अपना मूलभूत-मॉडल तैयार करेगा भारतः अश्विनी वैष्‍णव

 आने वाले महीनों में अपना मूलभूत-मॉडल तैयार करेगा भारतः अश्विनी वैष्‍णव

इलेक्ट्रिॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि भारत आने वाले महीनों में अपना मूलभूत मॉडल तैयार करेगा। मंत्री वैष्‍णव ने नई दिल्ली में आज मीडिया को बताया कि भारत का मूलभूत मॉडल विश्‍व के श्रेष्‍ठ मॉडल की बराबरी वाला होगा।


उन्‍होंने कहा कि भारत का अपना एआई मॉडल विकसित करने संबंधी प्रस्‍तावों की एक रूपरेखा तैयार की गई है। मंत्री  वैष्‍णव ने एक एआई सुरक्षा संस्‍थान स्‍थापित किए जाने की भी घोषणा की। उन्‍होंने इंडिया एआई मिशन की प्रगति का उल्‍लेख किया जो पहले ही अपने प्रारंभिक ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट -जीपीयू लक्ष्‍यों से कहीं आगे निकल चुकी है।

मंत्री वैष्‍णव ने कहा कि 18 हजार 6 सौ 93 जीपीयू के साथ एक सामान्य गणना सुविधा का भी शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में यह सुविधा स्‍टार्टप्‍स, अनुसंधानकर्ताओं और डेवलपर्स के लिए उपलब्‍ध होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत के पास 15 हजार हाई-एंड जीपीयू उपलब्‍ध हैं।

डीपसीक की प्राईवेसी से सं‍बंधित चिंताओं को लेकर श्री वैष्‍णव ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी भारतीय सर्वर पर बहुत जल्‍द उपलब्‍ध होगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मानना है कि आधुनिक तकनीक सभी के लिए उपलब्‍ध होनी चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.