Header Ads

Header ADS

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है राष्ट्र

 महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है राष्ट्र

राष्ट्र आज महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर आज सुबह नई दिल्ली में गांधी समाधि, राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, मनोहर लाल, तीनों सेनाओं के प्रमुख और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष भी मौजूद थे।

हर साल 30 जनवरी को राष्ट्र महात्मा गांधी की जीवनी व विरासत को स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक के रूप में याद करता है। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

No comments

Powered by Blogger.