Google Analytics हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन - Pipariya Peoples latest News update

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन

 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की आयु में निधन

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौटाला का आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।


हमारे संवाददाता ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें सुबह साढ़े 11 बजे अस्पताल लाया गया था और करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। ओम प्रकाश चौटाला सात बार विधायक और पांच बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने थे और वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। उन्होंने 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि पांच दिन बाद ही चौटाला को पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिर 22 अप्रैल 1991 को उन्होंने तीसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला, लेकिन दो सप्ताह बाद ही केंद्र सरकार ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया।

24 जुलाई 1999 को चौटाला ने चौथी बार मुख्यमंत्री का पद संभाला और दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा भंग करवा दी। पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला दो मार्च 2000 को विधानसभा चुनाव के बाद पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। इसके बाद वे पूरे पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद चौटाला पूरे पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे। वे अब भी राजनीति में सक्रिय थे। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके निधन पर शोक जताया है।

No comments

Powered by Blogger.