Google Analytics मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में हुई घटना के संबंध में उज्जैन संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से जानकारी ली - Pipariya Peoples latest News update

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में हुई घटना के संबंध में उज्जैन संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से जानकारी ली

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में हुई घटना के संबंध में उज्जैन संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से जानकारी ली

शाजापुर जिले के मक्सी में दो गुटों के बीच झड़प के बाद हालात नियंत्रण में बताए गए हैं। कुछ लोग घायल भी हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मक्सी में हुई घटना के संबंध में उज्जैन संभाग आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक से जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने मक्सी का दौरा किया है। घटना के संबंध में मुख्यमंत्री ने सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की। मक्सी जिला शाजापुर में वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है। कुछ व्यक्तियों के परस्पर संघर्ष के बाद उत्पन्न स्थितियों की जानकारी भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त की और अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ व्यक्तियों के बीच परस्पर हुए विवाद में घायल हुए लोगों के उपचार के निर्देश भी दिए।


No comments

Powered by Blogger.