Header Ads

Header ADS

शिवराज ने भारतीय फुटबॉल टीम को सैफ चेंपियनशिप जीतने पर दी बधाई


भोपाल, 05 जुलाई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चेंपियनशिप (सैफ) का फाइनल मैच जीत कर भारतीय फुटबॉल टीम को नौवीं बार स्वर्ण कप प्राप्त करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि ‘फुटबॉल टीम की शानदार और ऐतिहासिक विजय से हर भारतवासी गौरवान्वित है’। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और दुनिया के खेल प्रेमियों का दिल जीतते रहें।

No comments

Powered by Blogger.