CM शिवराज सिंह ने कुशवाहा समाज को दी बड़ी सौगात: सागर में मंदिर के लिए 10 करोड़
भोपाल। भेल गोविंदपुरा दशहरा मैदान पर कुशवाहा समाज का महाकुंभ शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश भर से आ चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचें। कुशवाहा समाज के लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की ओर से कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन करने की सौगात देने पर उन्हें सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा रामचंद्र, कुशवाहा समाज को जय। भांजे भांजियों और भाई बहनों को प्रणाम। मंत्री भारत कुशवाह अच्छा काम कर रहे हैं। हम और सम्मान देंगे। मेरे मंत्री मंडल के कुशवाहा समाज के जनप्रतिंधियों को मंत्री दर्जा दिया है। कुशवाहा समाज ने देश को बहुत कुछ दिया। हमारे समाज से महत्मा।ज्योतिबा फूले को प्रणाम करता हूं। कुशवाह समाज के सम्मान से अभिभूत हूं। हम जो कहते हैं करते हैं।
आपके बच्चों की फीस मामा भरवाएगा। हम खेती करते हैं। सब्जी,अनाज की पैदावार करते है। फल फूल की मंडी अलग बनें। ऐसे बच्चे जो व्यापार में आना चाहता है। उसे 50 लाख तक लोन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की कई योजना हैं। कमाओ योजना के 8000 हर महीने।देंगे। 1000 बहनों को दे रहे हैं। 3000 तक दूंगा। महिलाएं मजबूत होंगी। छात्रावास बनेगा। धर्मशाला के लिए उज्जैन में पैसा देंगे। पूरी तरह से न्याय मिलेगा। गड़बड़ करने वालों को छोडूंगा नहीं। हम भी संकल्प लें प्रदेश व देश प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे।बेटी कोमल, तुम्हारी आगे की पढ़ाई तुम्हारा मामा पूरी कराएगा। चिंता बिल्कुल मत करना: CM pic.twitter.com/K2nEEbQ5KC
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) July 31, 2023
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य ने इस धरती से अंग्रेजो को खदेड़ दिया था। मैं वचन देता हूं आपकी पगड़ी और कुशवाह समाज की शान कभी कम नहीं होने दूंगा। भोपाल में समाज के छात्रों के लिए छात्रावास बनाया जाएगा। इसके अलावा उज्जैन में अधूरी धर्मशाला का काम पूरा किया जाएगा।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुख्य अतिथि हैं। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए हैं। सभी के लिए बैठक की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह समाज के नियुक्त प्रतिनिधि व्यवस्था संभालने में लगे हुए हैं।कुशवाहा समाज के लोग भगवान कुश के वंशज हैं, मुझे कहते हुए गर्व है कि चंद्रगुप्त मौर्य, जिन्होंने पूरी दुनिया के सबसे बड़े हिस्से पर राज किया, वे कुशवाहा समाज में जन्मे थे। pic.twitter.com/OsdfQoxjAv
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 31, 2023


No comments