मिशनरी स्कूल से लेकर अधिकारी-कर्मचारी भी भाजपा समर्पण निधि अभियान में दे रहे योगदान!





पिपरियाः-सूबे की सत्ता में क़ाबिज़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में समर्पण निधि अभियान चला कर सहयोग राशि एकत्रित करने का बहुत बड़ा लक्ष्य रखा है।राजधानी सूत्रों की माने तो पूरे मध्य प्रदेश से क़रीब 150 करोड़ रुपए एकत्रित करने का लक्ष्य ज़िलों को दिया गया है।इसके लिए ज़िला अध्यक्षों सहित विधायकों को भी अलग से टार्गेट दिया गया है।टार्गेट को पूरा करने के लिए पार्टी पदाधिकारी दिन-रात एक किए हुए है।इसी तारतम्य में पिपरिया के हर ख़ास और आम व्यक्ति के पास पहुँच कर समर्पण निधि की रसीद भाजपा नेताओ द्वारा कटवाई जा रही है।सूत्रों की माने तो प्रदेश भर में 150 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य पार्टी आलाकमान ने तय कर रखा है।पिपरिया विधानसभा से भी क़रीब 55 लाख रुपए एकत्रित करने का टार्गेट दिया गया है।इसे लेकर तो पार्टी पदाधिकारियों को पसीना आ रहा है।परंतु दूसरी ओर चूँकि पार्टी सत्ता में है।इसके चलते कोई भी समर्पण निधि देने से मना तों नहीं कर रहा है।परंतु कुछ अनाज व्यापारी ज़रूर ना नुकर कर रहे है।वही दूसरी ओर जैसे ही सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को पता लग रहा है की भाजपा समर्पण निधि के रूप में पैसे ले कर रसीद काट रही है वैसे ही कई अधिकारी-कर्मचारी भाजपा पदाधिकारियों को फ़ोन लगा कर स्वयं रसीद कटवाने का निवेदन करते नज़र आए है।मंगलवार को बीजनबाड़ा ग्राम में मार्कफ़ेड केंद्र प्रभारी संजीव बार्मन एवं मिशनरी संस्था से जुड़े सेंटजोसेफ स्कूल प्राचार्य, बेरसेरबा हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधक शाजी वर्गिस ने समर्पण निधि अभियान में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष खुबचंद रघुवंशी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल, श्रीमती ललिता पुर्विया, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत रघुवंशी सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.