Header Ads

Header ADS

घर की दीवार पर बदमाशों ने चलाई गोली,मच गई दहशत!

घर की दीवार पर बदमाशों ने चलाई गोली,मच गई दहशत!

पिपरिया-:इन दिनों शहर में अवैध हथियारों का बोल-बाला चल रहा हैं।हर कही बदमाश अवैध कट्टे या पिस्टल ले कर दहशत का माहौल पैदा कर रहे हैं।पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से जनता ख़ौफ़ में जीवन जीने को मजबूर हैं।बीती रात कस्तूरबा वार्ड में राय दूध डेरी के पास रहने वाले दिनेश पिता पन्नालाल जैन के घर पर आरोपी अमित ठाकुर निवासी कस्तूरबा वार्ड ने घर की बाहरी दीवार में बंदूक से गोली चला दी।इस घटना से जंहा जैन परिवार दहशत में हैं।दिनेश जैन ने बताया कि उसका विवाद अमित ठाकुर से थोड़ी देर पहले हुआ था।उस दौरान अमित ने जान से मारने की धमकी दी थी।इसके कुछ देर बाद ही अमित ने अपने साथियों के साथ घर पर गोली चला दी हैं।मंगलवारा पुलिस ने अमित ठाकुर एवं 2 अन्य पर धारा 336-34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

No comments

Powered by Blogger.