Google Analytics पिपरिया से साढ़े 9 लाख किसानों को मुख्यमंत्री बाटेंगे 853 करोड़ रुपये! - Pipariya Peoples latest News update

पिपरिया से साढ़े 9 लाख किसानों को मुख्यमंत्री बाटेंगे 853 करोड़ रुपये!

पिपरिया से साढ़े 9 लाख किसानों को मुख्यमंत्री बाटेंगे 853 करोड़ रुपये!
राजवर्धन बल्दुआ की रिपोर्ट
पिपरिया-:प्रदेश के 9 लाख 48 हजार किसानों के खाते में शुक्रवार के दिन सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिपरिया में आयोजित किसान महासम्मेलन के कार्यक्रम में बाटेंगे।इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर ऐसे प्रोत्साहन राशि वितरण सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री एक किल्क के माध्यम से इन किसानों के खाते में यह रकम जमा कराएंगे।इस कार्यक्रम की पिपरिया में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं।मुख्यमंत्री कृषक समृद्घि योजना का यह कार्यक्रम नई गल्ला मण्डी में आयोजित होने जा रहा हैं।वही हेलीपैड RNA ग्राउंड पर बनाया जा रहा हैं।इस दिन पिपरिया विधानसभा में मुख्यमंत्री जनआशीर्वाद यात्रा लेकर जनता के।बीच आ रहे हैं।प्रमुख सचिव कृषी राजेश राजौरा के अनुसार मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत पंजीकृत किसानों के खाते में यह राशि जमा होगी।इसमें सर्वाधिक 308 करोड़ रुपये लहसुन उत्पादक 85 हजार 287 किसानों को,प्याज उत्पादक किसानों को 215 करोड़, चना उत्पादक 5 लाख 37 हजार किसानों को 151 करोड़,मसूर उत्पादक 1 लाख 39 हजार किसानों को 41 करोड़ रुपये,सरसों का उत्पादन करने वाले 43 हजार किसानों को 10.74 करोड़,गर्मी की मूंग के 56 हजार उत्पादक किसानों को 98.86 करोड़,उड़द के 10 हजार उत्पादक किसानों को 28.28 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।वही प्रदेश के अन्न दाताओं से संबंधित इतने बड़े सरकारी कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा नेता काफी उत्साहित हैं।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संपत मूंदड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री दिन रात किसानों की उन्नति कैसे हो यह विचार करते हैं।सरकार ने कहा था तो अब राशि भी दे रही हैं।कांग्रेस यह दुष्प्रचार कर रही थी की शिवराज सरकार पैसा नहीं देगी।परंतु अब कांग्रेसी नेता किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे।

No comments

Powered by Blogger.