Google Analytics होशंगाबाद कांग्रेस की जिला कार्यकारणी 24 घंटे में ही भंग! - Pipariya Peoples latest News update

होशंगाबाद कांग्रेस की जिला कार्यकारणी 24 घंटे में ही भंग!

होशंगाबाद कांग्रेस की जिला कार्यकारणी 24 घंटे में ही भंग!


होशंगाबाद-:जिला कांग्रेस कमेटी की नव गठित जिला
कार्यकारणी विवादों के चलते 24 घंटे में ही भंग कर दी गई हैं।कांग्रेस के संग़ठन प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाद्यक्ष चन्द्र प्रभास शेखर ने जिला कांग्रेस अद्यक्ष कपिल फौजदार को पत्र लिखते  हुए इस 24 घंटा पुरानी जिला कार्यकारणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया हैं।पत्र में प्रभास ने लिखा हैं कि जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं व जनप्रतिनिधीयों से संपर्क कर और उनकी सहमति प्राप्त कर पुनः इस कार्यकारणी की सूची स्वीकृति हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।गौरतलब हैं कि कार्यकारणी की घोषणा के बाद से ही लगातार पार्टी में विरोध के स्वर उठ रहे थे।कई कांग्रेस नेताओं ने तो पार्टी के पद से इस्तीफा भी दे दिया था।वही कांग्रेस की इस अंतर कलह पर भाजपा नेता चुटकी ले रहे हैं।

No comments

Powered by Blogger.