Header Ads

Header ADS

पिपरिया 2 गुटों में वर्चसव को लेकर हुई लड़ाई

पिपरिया 2 गुटों में वर्चसव को लेकर हुई लड़ाई


पिपरिया-हथवांस के टोल नाका पर देर शाम 2 गुटों में वर्चसव को लेकर लड़ाई हो गई। इस गैंगवार में कई युवा घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सोलंकी और मोनू ठाकुर के गुट आपस में उलझ गए हैं।पुलिस की माने तो इस घटना में दोनों गुटो की ओर से तलवार और गोलियां चलाई गई हैं।जिसमें एक गुट से प्रशांत सोलंकी अभिषेक चौरसिया ललित सोनी और दूसरे गुट से मोनू ठाकुर को होशंगाबाद रैफर किया गया हैं।घटना के बाद से शहर में दहशत का माहौल हैं। हालात यह रहे की सरकारी अस्पताल के मुख्य गेट पर में पुलिस को नाका बंदी करनी पड़ी।गौरतलब हैं की यह दोनों ही गुट कई वर्षों से लड़ते आ रहे हैं।परंतु पुलिस इनको गंभीरता से नहीं ले रही हैं।वही खबर लिखे जाने तक पुलिस ने fir दर्ज नहीं की थी।वही पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोगो पर मामला दर्ज किया जायेगा। वही स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में मीडिया के सामने कुछ भी स्प्ष्ट नहीं बोल पाएं। इसको लेकर भी भ्रम की स्तिथी बनी रही।वही सूत्रो की माने तो हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस पर दवाब भी देखा जा रहा हैं।

No comments

Powered by Blogger.