Google Analytics टीम इंडिया ने 9 साल बाद जीती एशिया कप ट्रॉफी - Pipariya Peoples latest News update

टीम इंडिया ने 9 साल बाद जीती एशिया कप ट्रॉफी

 टीम इंडिया ने 9 साल बाद जीती एशिया कप ट्रॉफी
भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है. शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 4-1 से हराकर ट्रॉफी जीती. इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश पाया था. यह कुल तीसरी बार है जब भारत ने अंडर-18 लेवल पर हॉकी एशिया कप जीता है. इस यादगार जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी.




जिस तरह सेमीफाइनल में आशीष पूर्ति ने आखिरी क्वार्टर में मैच का पासा पलट कर रख दिया था. फाइनल में भी उन्होंने 3 गोल करते हुए मैच जिताऊ प्रदर्शन करके दिखाया. मैच के दूसरे मिनट में भी भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली थी और तीसरे क्वार्टर के अंत तक टीम इंडिया 4-0 की बढ़त लेकर जीत की ओर बढ़ रही थी.

जापान को चौथे क्वार्टर में चमत्कारी प्रदर्शन करने की जरूरत थी. जापान की तरफ से पूरे मैच में एकमात्र गोल चौथे क्वार्टर में आया, लेकिन यह टीम इंडिया को हराने के लिए काफी नहीं था. इससे पहले भारत 2001 और 2016 में अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीत चुका है.

पीएम मोदी ने दी बधाई
भारत की मेंस अंडर-18 हॉकी टीम को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा - हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि. अंडर-18 एशिया कप का खिताब जीतने के लिए पूरी टीम को बधाई. पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने बेहतरीन स्किल्स और शानदार टीम वर्क दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप फाइनल में भारत को यादगार जीत मिली. यह उपलब्धि दिखाती है कि हॉकी का खेल युवाओं के बीच लोकप्रियता बटोर रहा है. मैं भारतीय टीम को अगली चुनौतियों के लिए शुभकमानाएं देता हूं.

No comments

Powered by Blogger.