सिंगनामा में तेंदुए के साथ था उसका बच्चा!

 


पिपरिया।कुछ दिन पहले सतपुड़ा टाइगर रिज़र्व पार्क के सिंगानामा ग्राम में घर के आँगन में खेल रहे क़रीब 6 साल के बच्चे को मादा तेंदुआ ने हमला कर मार दिया था।पार्क प्रबंधन ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए जो पिंजरा लगाया था।उसमें मादा तेंदुआ तो पकड़ा गई परंतु साथ उसका क़रीब डेढ़ साल का बच्चा अभी तक नहीं पकडाया है।पार्क प्रबंधन ने ट्रैप कैमरा भी लगाये थे जिसमें यह बच्चा मादा तेंदुए के साथ दिखाई दे रहा है।एसडीओ संजीव शर्मा ने बताया की अभी मादा तेंदुए को जंगल में नहीं छोड़ा है।उसी पिंजरे के बग़ल में दूसरा पिंजरा लगाया गया है।जिससे यह बच्चा भी पकड़ा जा सके।इसके बाद इन दोनों को घने जंगल में छोड़ा जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.