Google Analytics मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ किया - Pipariya Peoples latest News update

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ किया

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल हाट में ‘क्राफ्ट रूट्स’ हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुभारंभ किया 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को भोपाल हाट परिसर में आयोजित ‘क्राफ्ट रूट्स’ अंतरराज्यीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशभर से आए हस्तशिल्पियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके कौशल और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश के हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ाने के लिए ‘क्राफ्टरूट्स’ अभियान का हिस्सा बनेगी। डॉ. यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केवल हस्तशिल्प प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और स्वदेशी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला मंच है। 

उन्होंने कहा,कि मैं मानता हूं कि आज से 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है, जिसमें अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर नारी सशक्तिकरण को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

श्रमिकों को 5 हजार का अंशदान देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार हस्तशिल्प आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए बिजली, पानी और ब्याज में अनुदान के साथ-साथ यदि कोई श्रमिकों को रोजगार देता है तो सरकार 10 वर्षों तक प्रति श्रमिक 5000 रुपए प्रतिमाह का अंशदान देगी। उन्होंने कहा कि सरल शब्दों में कहें तो कारखाना उद्यमी चलाएंगे और काम करने वालों के लिए सरकार भी सहयोगी बनेगी। डॉ. यादव ने यह भी कहा कि वे केवल उद्घाटन करने नहीं आए, बल्कि प्रदर्शनी के दौरान एक बार फिर आकर हस्तशिल्पियों से संवाद करेंगे।

प्रदेश की कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ले जाएंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र की कला में एक खास पहचान होती है। कश्मीर की कालीन हो या सीधी की पंजा दरी, हर कृति अपनी संस्कृति की खुशबू लिए होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश की पारंपरिक कला को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।

No comments

Powered by Blogger.