Google Analytics पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो - Pipariya Peoples latest News update

पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो

 पीएम मोदी की एमपी को कई सौगातें, सतना-दतिया को एयरपोर्ट, इंदौर को मिली मेट्रो


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित जंबूरी मैदान में आयोजित देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। ये सम्मेलन ऑपरेशन सिंदूर के बाद महिलाओं से जुड़ा पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ये आयोजन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। भाजपा द्वारा आयोजन में 2 लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।


No comments

Powered by Blogger.