नपा में महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम,3 भाजपा पार्षदों की ग़ैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय!
पिपरिया।नगर पालिका द्वारा विश्व महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।इस कार्यक्रम में आम महिलाओं के साथ ही साथ भाजपा संगठन में काम कर रही महिला नेत्रियो एवं महिला पार्षदों का भी फूल मालाओ से सम्मान किया गया।नपा में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में भाजपा की 3 महिला पार्षदों की ग़ैर मौजूदगी शहर में काफ़ी जनचर्चाओं में है।चर्चा पार्टी के अंदर ख़ानो से लेकर आम जनो तक में हो रही है।महिला सम्मान समारोह में भाजपा की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रमा मूँदडा,श्रीमती अरुणा जोशी,श्रीमती सरिता बैस की ग़ैरमौजूदगी रही।जबकि नपा अध्यक्ष श्रीमती नीना नागपाल ने भाजपा की अधिकांश महिला पार्षदों के साथ ही साथ महाराणा प्रताप वार्ड से निर्दलीय महिला पार्षद तक का सम्मान किया।परंतु पार्टी की ही 3 वरिष्ठ महिला पार्षद इस सम्मान समारोह में शामिल क्यों नहीं हुई।यह भाजपा विरोधियों के लिए गहन शोध का विषय हो सकता है।गौरतलब है की 3 साल पहले हुए नपा अध्यक्ष चुनाव में यह तीनो वरिष्ठ भाजपा पार्षद भी नपा अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदारी कर रही थी।परंतु पार्टी ने नागपाल को अध्यक्ष प्रत्याशी बना दिया था।तभी से यह वरिष्ठ भाजपा पार्षद बहुत नाराज़ बताई जा रही है।सूत्रों की माने तो यही कारण है की भाजपा की तीनो वरिष्ठ महिला पार्षद नपा के चुनिंदा कार्यक्रमों में ही शिरकत किया करती है।नपा सूत्रों के अनुसार महिला दिवस से एक दिन पहले नपा की सामान्य सभा की बैठक में तिलक वार्ड से वरिष्ठ भाजपा पार्षद रमा मूँदडा ने विधुत ख़रीदी सहित निर्माण कार्यों एवं पार्क में सुविधाओं के अभाव पर कई तीखे सवाल सदन में पूछे थे।परंतु इनका कोई भी जवाब उनको नहीं मिल पाया।मूँदडा के इन सवालों को लेकर भी वह इन दिनो चर्चाओं में है।
Leave a Comment