Header Ads

Header ADS

एक वर्ष पहले गिरफ्तार किये गए बीस मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया

 एक वर्ष पहले गिरफ्तार किये गए बीस मछुआरों को श्रीलंका ने रिहा किया

श्रीलंका की नौसेना द्वारा एक वर्ष पहले गिरफ्तार किये गए बीस मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया है। ये मछुआरे कोलम्‍बो से एक विमान से चेन्‍नई हवाई अड्डे पर उतरे, जहां उनका स्‍वागत अधिकारियों ने किया। इन मछुआरों की रिहाई केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों के हस्‍तक्षेप के बाद हुई है। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति की हाल की भारत यात्रा के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इन मछुआरों को अंतर्राष्‍ट्रीय समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।


No comments

Powered by Blogger.