Header Ads

Header ADS

पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप पाकिस्तान को हराकर पांचवी बार चैंपियन बना भारत

 पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप  पाकिस्तान को हराकर पांचवी बार चैंपियन बना भारत

भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान के मस्कत में कल रात फाइनल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3 के मुकाबले 5 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है।


इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह चैम्पियनशिप जीती थी। भारत की ओर से अरीजीत सिंह हुंदल ने चार गोल किए और जीत के नायक रहे, जबकि दिलराज सिंह ने एक गोल दागा।

पाकिस्तान की ओर से सुफियान खान ने दो और हन्नान शाहिद ने एक गोल किया। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 5-3 की ऐतिहासिक जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 ट्रॉफी जीत ली है। पिछले विजेता भारत ने दबदबा बनाते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल और स्थिति के अनुकूल प्रदर्शन से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।

No comments

Powered by Blogger.