Header Ads

Header ADS

शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एकमात्र मार्ग है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

 शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एकमात्र मार्ग है - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का एकमात्र मार्ग है। उन्‍होंने मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज यह बात कही। राष्ट्रपति ने करीब छह दशक पहले इस विद्यालय में पढ़ाई की थी। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार वे आज अपने पैतृक गांव उपरबेड़ा पहुंचीं।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल बंगरीपोसी में तीन रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगी। इसके अतिरिक्‍त राष्ट्रपति अपने दौरे के आखिरी दिन कल रायरंगपुर जनजातीय अनुसंधान केंद्र, दंड बोस हवाई अड्डे के विकास और रायरंगपुर सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल की आधारशिला भी रखेंगी।

No comments

Powered by Blogger.