Header Ads

Header ADS

एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयक आज लोकसभा में किए जाएंगे पेश

 एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयक आज लोकसभा में किए जाएंगे पेश

एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित दो विधेयक आज लोकसभा में पेश किए जाएंगे। केंद्रीय विधि और न्‍याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सदन में संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक पेश करेंगे। दोनों विधेयकों को सदन की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है।

हाल ही में सरकार ने देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर विचार के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार किया है।। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति ने राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों सहित हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया है।


एक बार जब यह कानून बन जाएगा, तो इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में, लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे और पंचायत जैसे स्थानीय निकाय चुनाव, आम चुनाव के सौ दिनों के भीतर कराए जाएंगे। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया ।

No comments

Powered by Blogger.