Header Ads

Header ADS

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया

 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्‍म करने के लिए कल अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा मानवता को शर्मसार करती है।


उन्होंने चिंता व्यक्त की कि हर दिन औसतन 140 महिलाओं और लड़कियों को उनके अपने परिवार के किसी सदस्‍य द्वारा मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लगभग तीन में से एक महिला शारीरिक या यौन हिंसा को झेलती है। आज स्थिति और खराब होती जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि संघर्ष, जलवायु और भूख के संकट ने असमानता को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यौन हिंसा को युद्ध क्षेत्र में हथियार के रूप में इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

No comments

Powered by Blogger.