Google Analytics मोहम्मद शमी बहुत जल्‍दी टीम इंडिया में करेंगे वापसी - Pipariya Peoples latest News update

मोहम्मद शमी बहुत जल्‍दी टीम इंडिया में करेंगे वापसी

 मोहम्मद शमी बहुत जल्‍दी टीम इंडिया में करेंगे वापसी 

मोहम्‍मद शमी वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से चोट के चलते प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, शमी कल 13 नवंबर से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे। वह इंदौर में बंगाल के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलेंगे। हालांकि वह अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने पुष्टि की है कि वह आज मंगलवार को ही इंदौर पहुंचेंगे और मैच खेलेंगे। बताया जा रहा है कि शमी को एनसीए से भी खेलने की अनुमति मिल गई है।


स्पोर्टस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अब भारत के स्‍टार तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद मोहम्‍मद शमी ने एनसीए में भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ काफी गेंदबाजी की थी और अच्छी लय में थे।

No comments

Powered by Blogger.