Google Analytics 'दिल तो पागल है' के सीक्वल में ये अभिनेत्री निभा सकती है माधुरी का किरदार - Pipariya Peoples latest News update

'दिल तो पागल है' के सीक्वल में ये अभिनेत्री निभा सकती है माधुरी का किरदार

 'दिल तो पागल है' के सीक्वल में ये अभिनेत्री निभा सकती है माधुरी का किरदार

'दिल तो पागल है' 1997 की बॉलीवुड क्लासिक मूवी है। आज भी दर्शकों के दिलों में यह मूवी खास जगह रखती है। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की यह फिल्म बेहतरीन रोमांटिक मूवीज में गिनी जाती है।

इस फिल्म में माधुरी, शाहरुख व करिश्मा का डांस में देखने लायक है। फिल्म की कहानी और कलाकारों का अभिनय आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। माधुरी दीक्षित का निभाया गया पूजा के किरदार काफी चर्चाओं में रहा था।


हाल ही में माधुरी दीक्षित से एक प्रेसवार्ता में पूछा गया कि इस फिल्म का कोई रीमेक या सीक्वल बने, तो वह कौन सी आज के दौर की अभिनेत्री है, जो पूजा का किरदार निभा सकती है। इस सवाल का जवाब देते हुए माधुरी ने कृति सैनन का नाम लिया। उन्होंने कहा कि "कृति सैनन बहुत अच्छा काम कर रही हैं।"

कृति सैनन ने हाल के सालों में फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है। मिमी मूवी के लिए उनको नेशनल अवार्ड मिला था। तेरे बातों में ऐसा उलझा जिया, क्रू और दो पत्ती जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी।

No comments

Powered by Blogger.