Google Analytics दीपावली पर स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी को प्रोत्साहित किया जाये: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - Pipariya Peoples latest News update

दीपावली पर स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी को प्रोत्साहित किया जाये: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 दीपावली पर स्थानीय विक्रेताओं से खरीदारी को प्रोत्साहित किया जाये: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिये दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाये। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों एवं हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस प्रदेश में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगरमालवा में दीपावली पर्व पर माटीकला उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने हेतु जिले में स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध करवाते हुए विक्रय व्यवस्था करने तथा इन शिल्पियों से किसी भी प्रकार के कर की वसूली नही करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ ने जारी किए।। सतना में मिट्टी के दिये को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने करमुक्त करते हुए इनके उपयोग को लेकर लोगो को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश जारी किए हैं।


रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे ने भी आम लोगों से स्थानीय दुकानदारों की दीवाली बेहतर बनाने का आग्रह किया है।

No comments

Powered by Blogger.