Header Ads

Header ADS

भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे की सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को दी गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय पर की कड़ी आलोचना

 भाजपा ने मल्लिकार्जुन खरगे की सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को दी गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय पर की कड़ी आलोचना

भारतीय जनता पार्टी ने आज मल्लिकार्जुन खरगे के परिवार द्वारा सिद्धार्थ विहार ट्रस्‍ट को आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन लौटाने के निर्णय के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष की कड़ी आलोचना की है। इस ट्रस्‍ट का संचालन खरगे का परिवार कर रहा है। उनके परिवार को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा बेंगलुरू में हाईटेक रक्षा और एयरोस्‍पेस पार्क के हार्डवेयर सेक्‍टर में जमीन आवंटित की गई थी। नई दिल्‍ली में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्‍ता सुधांशू त्रिवेदी ने कहा कि आवंटित जमीन लौटाने का निर्णय साबित करता है कि सत्‍ता का दुरूपयोग करके जमीन ली गई थी। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में अदालत की कार्यवाही के दौरान अपमान से बचने के लिए कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने जमीन घोटाले से जुड़े प्‍लॉट को वापस लौटाने की भी पेशकश की है। 



 त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का समूचा नेतृत्‍व जमीन हडपने के प्रयास में समान रूप से संलिप्‍त है। उन्‍होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की खामोशी पर प्रश्‍न उठाया और आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि वे सार्वजनिक धन से निर्मित सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग करने में शामिल हैं। भाजपा ने कहा कि यह खामोशी नेशनल हेराल्‍ड मामले में भी थी जब लगभग तीन हजार करोड़ रूपए की संपत्ति वाली कंपनी को सिर्फ 90 करोड़ रूपए में बिक्री कर दी गई थी।

No comments

Powered by Blogger.