Google Analytics जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी - Pipariya Peoples latest News update

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

 जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर में आज विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। 7 जिलों में फैले 40 विधानसभा क्षेत्रों में सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आज सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त होगा। पांच हजार 60 मतदान केंद्रों पर 20 हजार से अधिक मतदान कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। 


इस चरण में 39 लाख से ज्यादा मतदाता 415 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी क्षेत्रों में मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण रूप से जारी है। 

जम्मू-कश्मीर में पहले दो चरणों का मतदान 18 और 25 सितंबर को हुआ था। पहले चरण में 61 फीसदी से ज्यादा और दूसरे चरण में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। सभी चरणों के वोटों की गिनती इस महीने की 8 तारीख को होगी।

No comments

Powered by Blogger.