Header Ads

Header ADS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के हजारीबाग में 83,300 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग में 83 हजार 3 सौ करोड़ की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्‍कर्ष अभियान है, जिसकी कुल लागत 79 हजार एक सौ 50 करोड़ रूपए है। इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्‍याय महाभियान के अंतर्गत आने वाले कार्य शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने 40 एकलव्‍य विद्यालयों का लोकार्पण किया और 25 एकलव्‍य विद्यालयों की आधारशिला भी रखी।


इस अवसर पर हज़ारीबाग़ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय के परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई परियोजनाएं आदिवासी समुदायों को सशक्‍त बनाने और राज्यभर में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देंगी। श्री मोदी ने कहा कि देश के जनजातीय समुदाय को विकसित और सशक्‍त किये बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से 5 करोड़ से ज्यादा आदिवासी लोगों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासी कल्याण सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आदिवासी गांवों में समग्र विकास को बढ़ावा देना औैर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य में अहम बदलाव लाना है।

No comments

Powered by Blogger.