Google Analytics भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजे भगवान श्रीगणेश - Pipariya Peoples latest News update

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर विराजे भगवान श्रीगणेश

 


भारतीय जनता पाटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विगत कई वर्षों से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।




भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीगणेश जी सभी का मंगल करें और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाएं। कार्यालय परिसर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना के उपरांत आरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया।




इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवादास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल एवं जिला अध्यक्ष सुमीत पचौरी सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना के पूर्व प्लेटिनम प्लाजा न्यू मार्केट पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा लेकर अपने निवास पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर स्थापना की

No comments

Powered by Blogger.