Google Analytics CAR accident:कार सवार भोपाल की लड़कियाँ बोली हम नाबालिग! - Pipariya Peoples latest News update

CAR accident:कार सवार भोपाल की लड़कियाँ बोली हम नाबालिग!

 


पिपरिया।रविवार देर रात पचमढ़ी रोड पर भीषण कार हादसे में बाइक सवार 2 लोगो की जान चली गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ने बाईक को टक्कर मारी जिससे मदन रघुवंशी एवं कल्लू ठाकुर ने मौंके पर ही दम तोड़ दिया।इस मामले में कार में दो लड़के और दो लड़कियाँ सवार थी।दुर्घटना देखने वालों का कहना है की कार लड़की चला रही थी परंतु स्टेशन रोड पुलिस इस बात को मानने को ही तैयार नहीं है की गाड़ी लड़कियाँ चला रही थी।अब इस मामले में और चौंकाने वाली बात सामने आई है।कार सवार लड़कियों का पुलिस से यह कहना है की हम नाबालिग है।टीआई सनस ने बताया की इन लड़कियों का कहना है की उनकी उम्र 18 साल से कम है।जिसकी जाँच के लिए इनके परिवार से काग़ज़ात बुलाये गये है।वही इन लड़कियों में से एक अपने आप को शादीशुदा भी बता रही है।उसका कहना है की घर वालों ने कम उम्र में उसकी शादी कर दी थी।वही कार में सवार भोपाल निवासी अनवर ख़ान और राजा ख़ान मौके से फ़रार हो गये है।कार से शराब की बोतले भी मिली है।जिससे समझ आ रहा है की गाड़ी शराब के नशे में दौड़ाई जा रही थी।पुलिस का कहना है की फ़िलहाल मामले की जाँच चल रही है।

No comments

Powered by Blogger.