विधायक विरोधियों को सांसद के मंच पर मिलने लगा सम्मान!


पिपरिया।पिछले साल अंत में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में विधायक ठाकुरदास नागवंशी का खुल कर विरोध करने वाले भाजपा नेताओ को अब भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी के मंच पर स्थान मिलने लगा है।दरअसल विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद हुई आभार सभा में विधायक नागवंशी ने कहा था कि चुनाव में मेरा विरोध करने वालो के साथ मैं कभी मंच साझा नहीं करूँगा।जिसके बाद पार्टी कार्यक्रमों और बैठकों में तक पूर्व विधायक व पूर्व ज़िला अध्यक्षों को आमंत्रण तक नहीं दिया जाने लगा था।यह स्थिति क़रीब 5 माह रही।परंतु इस लोकसभा चुनाव में जैसे ही दर्शन सिंह को टिकिट मिली वैसे ही विधायक विरोधियों की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।विधायक विरोधी नेताओं ने आम चुनाव में दर्शन सिंह के लिए जम कर प्रचार किया जिसका असर यह रहा की अब विधायक विरोधियों को सांसद के मंच पर तो सम्मान मिलने लगा।जिसकी ताजी तस्वीर सहलवाडा ग्राम में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में देखने को मिली जन्हा विधायक विरोधियों को मंच पर ससम्मान स्थान मिला।

-संगठन अभी भी नहीं दे रहा सम्मान-

पार्टी में भाजपा ज़िला अध्यक्ष माधव अग्रवाल एवं पिपरिया विधानसभा के सभी  मंडल अध्यक्षों को विधायक नागवंशी गुट का ही माना जाता है।यह सभी पार्टी में नागवंशी के इशारो पर ही काम करते है।यही कारण है की पार्टी संगठन तो आज भी विधायक विरोधियों को बिलकुल तवज्जो नहीं दे रहा है।शनिवार को पिपरिया के तीनो मंडलो के द्वारा सांसद दर्शन सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया जा  रहा है।परंतु इस कार्यक्रम की सूचना या आमंत्रण  विधायक विरोधी गुट को नहीं  दिया गया है।

-पार्टी में बढ़ रही गुटबाजी-

विधानसभा चुनाव से ही पार्टी में जम कर गुटबाजी का आलम है।यह गुटबाजी लोकसभा चुनाव आते आते अपने चरम पर पहुँच गई है।विधायक विरोधी गुट दर्शन सिंह के ज़रिए पार्टी-प्रशासन में अपनी पकड़ मज़बूत करना चाहता है तो वहीं विधायक गुट अपने विरोधियों को हर जगह से निपटाने में लगा हुआ है।इस सब में पार्टी का मूल और छोटा कार्यकर्ता पीस रहा है।ऐसे कार्यकर्ताओं का कहना है की बड़े नेता तो अपने स्वार्थ के लिए पार्टी का काम करते है परंतु हम तो मैदान में पार्टी का नाम बना रहे इसके लिए काम करते है।परंतु बड़े नेताओ को लड़ाई में हमारा नुक़सान हो है और संगठन आँख बंद करके बैठा हुआ है।

No comments

Powered by Blogger.