Today in Bhopal: जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी, शौर्य स्मारक में सैन्य फिल्म प्रदर्शन

 


भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। बुधवार 03 अप्रैल को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।



माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत मणिपुर की थंगाल जनजाति के कृषि उपकरण 'मकी कफा - एक पारंपरिक कुदाल' को प्रदर्शित किया जा रहा है। वीथी संकुल में इसे सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देखा जा सकता है।


चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में गोंड समुदाय की चित्रकार संदीप्ती परस्ते के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। 48वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। इस प्रदर्शनी को रोज रात आठ बजे तक देखा जा सकता है।

थीम आधारित प्रदर्शनी - विकास आयुक्त हैंडीक्राफ्ट, कपड़ा मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से थीमेटिक एग्जीबिशन का आयोजन गांधी भवन में किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश भर के 20 शिल्पी अपने शिल्पों का प्रदर्शन कर रहे हैं। समय दोपहर 12 बजे से है।

सैन्य फिल्म - अरेरा हिल्स पर स्थित शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम को सैन्य फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।

No comments

Powered by Blogger.