Header Ads

Header ADS

MP News: शराब के नशे में भिड़े आदिवासी समाज के लोग, फिर वाहनों में लगा दी आग

Madhya Pradesh News: राजधानी भोपाल के नजदीकी जिले सीहोर में होली के रंग भंग का मामला सामने आया है. आदिवासी समाज के लोग शराब पी रहे थे. शराब का नशा ज्यादा होने पर वह आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान वाहनों में आग लगा दी.



अब आग से जलते इन वाहनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत आमडो गांव में होली के मौके पर आदिवासी समाज के लोग आपस में शराब पी रहे थे. शराब का नशा ज्यादा होने पर आपस में विवाद होने लगा. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आदिवासी समाज के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें चार वाहन जलकर नष्ट हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस

आग की भेंट चढ़े इन वाहनों में ट्रैक्टर, पिकअप, कार और बाइक शामिल हैं. आदिवासी समाज के आपसी संघर्ष के बाद जलते वाहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वहीं लोगों ने पुलिस को भी इस विवाद की सूचना दे दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया

रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे के अनुसार आदिवासी समाज के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के वाहनों को जलाया है. पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर 6 लोगों पर धारा 323, 294, 506, 433, 147 के तहत मामला दर्ज किया, जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर 1 आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

No comments

Powered by Blogger.