Google Analytics MP Congress: सेंट्रल वॉर रूम का जीतू पटवारी ने किया शुभारंभ - Pipariya Peoples latest News update

MP Congress: सेंट्रल वॉर रूम का जीतू पटवारी ने किया शुभारंभ

 भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने वॉर रूम तैयार किया है। वॉर रूम का शुभारंभ जीतू पटवारी ने पूजा अर्चना करने के बाद किया। वॉर रूम से पूरे मध्य प्रदेश की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। 



मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट आती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 28 सीटों पर कब्जा किया था। सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले तैयारी शुरू कर दी है। पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी सेंट्रल वॉर रूम से चुनाव संबंधित गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी।


No comments

Powered by Blogger.