Google Analytics Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, खरीदने का शानदार मौका - Pipariya Peoples latest News update

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में मामूली तेजी, खरीदने का शानदार मौका


Indian Bullion Market: भारतीय सर्राफा बाजार में 9 फरवरी 2024 को सोने-चांदी के भाव में मामूली तेजी आई है। सोने का भाव 62642 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 8 फरवरी 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 30 रुपये की तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव 70583 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 8 फरवरी से 633 रुपये की तेजी आई है।



इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 8 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62612 रुपये थी। 9 फरवरी की शाम को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 62642 रुपये हो गई है। इसी तरह 8 फरवरी की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69950 रुपये थी। 9 फरवरी की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70583 रुपये हो गई।


जानिए क्या हैं भाव


9 फरवरी को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 62391 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57380 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 46982 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 36646 रुपये हो गई है।

कैरेट के अनुसार सोना


24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना

22 कैरेट सोना= 91.7% सोना

18 कैरेट सोना= 75.0% सोना

14 कैरेट सोना= 58.3% सोना

12 कैरेट सोना= 50.0% सोना

10 कैरेट सोना= 41.7% सोना


मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव


ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

No comments

Powered by Blogger.