Google Analytics Gold-Silver Price 29 December 2023: सोने के भाव में गिरावट, चांदी के रेट भी हुए कम - Pipariya Peoples latest News update

Gold-Silver Price 29 December 2023: सोने के भाव में गिरावट, चांदी के रेट भी हुए कम


 भारतीय सर्राफा बाजार में 29 दिसंबर 2023 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। सोने का भाव 63332 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 28 दिसंबर 2023 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 120 रुपये की गिरावट आई है। चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का भाव 73758 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 28 दिसंबर से 875 रुपये की गिरावट देखने को मिली है।



इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 28 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63452 रुपये थी। 29 दिसंबर की सुबह को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 63332 रुपये हो गई है। इसी तरह 28 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 74633 रुपये थी। 29 दिसंबर की सुबह को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 73758 रुपये हो गई।


जानिए क्या हैं भाव


29 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 63078 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 58012 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 47499 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 37049 रुपये हो गई है।



कैरेट के अनुसार सोना


24 कैरेट सोना= 100% शुद्ध सोना


22 कैरेट सोना= 91.7% सोना


18 कैरेट सोना= 75.0% सोना


14 कैरेट सोना= 58.3% सोना


12 कैरेट सोना= 50.0% सोना


10 कैरेट सोना= 41.7% सोना


मिस्ड कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव


ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।

No comments

Powered by Blogger.