Mp Election 2023 Results: छिंदवाड़ा में 29 हजार वोट से कमल नाथ आगे, भाजपा पिछड़ी




 छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में मतगणना का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के लिए राहत की बात है, जहां कमल नाथ 29हजार वोट से आगे हैं। वहीं 111598 विवेक बंटी साहू 82939 चौरई व 193 वोट से भाजपा आगे हैं। हालांकि पूर्व के राउंड में वे पिछड़ते नजर आ रहे थे, लेकिन एक बार फिर उन्‍होंने बढ़त बना ली है। नौवें दौर की गिनती के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से उम्मीदवार कमलनाथ 15,623 वोटों से आगे चल रहे हैं, अब तक उन्हें कुल 57895 वोट मिले हैं। पूर्व सीएम कमल नाथ 20 हजार वोटों से आगे है। 13 दौर की गड़ना के बाद कांग्रेस को 77,735 और भाजपा को 57461 वोट मिले हैं। परासिया में भाजपा प्रत्याशी ज्योति डहरिया 1000 वोट से आगे चल रही है।




इलेक्शन अपडेट


पांढुर्णा कांग्रेस के नीलेश उईके जीते


परासिया विधानसभा ज्योति डेहरिया 632 मतों से आगे


भाजपा :-68,434 आगे



कांग्रेस :-67,802 पीछे


पांढुर्णा विधानसभा 19 वे राऊंड तक


नीलेश उईके :- 90,231 कांग्रेस


प्रकाश उईके 80,213


सौसर विधानसभा


कांग्रेस :-76,793 आगे


भाजपा :- 66,074पीछे


अमरवाड़ा विधानसभा


कांग्रेस:- 1 लाख 4 हजार 19 आगे


भाजपा:- 80,478 पीछे


जुन्नारदेव विधानसभा


भाजपा :- 76,203 पीछे


कांग्रेस :- 97,740 आगे


छिंदवाड़ा विधानसभा


कांग्रेस :- 82,831 आगे


भाजपा :- 61,547 पीछे


मतगणना की पल-पल की जानकारी का सीधा प्रसारण


गौरतलब है कि छिंदवाड़ा में पांढुर्णा जिला एवं छिंदवाड़ा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की जाएगी। इस संदर्भ में शासन प्रशासन के द्वारा समस्त प्रारंभिक तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस दफा नवाचार के तहत जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर आम जनता के लिए मतगणना की पल-पल की जानकारी दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है।


मतगणना की पल-पल की अपडेट


जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के मतगणना की पल-पल की अपडेट स्थानीय नगर पालिका भवन में की जा रही है। यहां पर विशेष रूप से उद्घोषणा कक्ष बनाया गया है। जहां से आम जनता के लिए इस मतगणना के समस्त 20 चक्र की चक्रवार जानकारी घोषित की जाएगी। इस घोषणा में प्रत्येक अभ्यर्थी और उसके दल को प्राप्त मतों का विवरण की घोषणा होगी।


सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात


स्थानीय पुलिस के द्वारा सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके। इस संदर्भ में आज शासन प्रशासन के द्वारा यहां पर समस्त तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह प्रसारण कल प्रातः 8 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए बाकायदा प्रशासन के द्वारा योग्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दल का गठन कर उनकी जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है।


विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़ों की घोषणा


मध्य प्रदेश विधानसभा के गठन के लिए संपन्न हुए चुनाव के पश्चात हो रही इस मतगणना के विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़ों की घोषणा यहां से की जाएगी। दरअसल इस संदर्भ में मतगणना स्थल छिंदवाड़ा से विधानसभा मुख्यालय की कम्युनिकेशन टीम का अत्याधुनिक संचार प्रणाली से सीधा संपर्क होगा, जो पल-पल की सटीक जानकारी से परिपूर्ण होगा। यहां से चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों की ही जानकारी दी जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.