Header Ads

Header ADS

दिल्ली शराब नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह को कोर्ट ने नहीं दी राहत, बढ़ा दी न्यायिक हिरासत



दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की कोर्ट ने नियमित जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है। शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। संजय सिंह को 4 दिसंबर तक जेल में रहना पड़ेगा।



आप नेता संजय सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई चल रही थी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी मांग पर उन्हें इलेक्ट्रिक केतली को देने की परमीशन दी है। ईडी ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि वह सप्लीमेंट्री चार्जशीट को बहुत जल्द दाखिल करेगा।

No comments

Powered by Blogger.