Google Analytics पिता ने 7 वर्षीय बेटी का सिर धड़ से किया अलग, पत्नी के मायके जाने से था नाराज - Pipariya Peoples latest News update

पिता ने 7 वर्षीय बेटी का सिर धड़ से किया अलग, पत्नी के मायके जाने से था नाराज


 गोगरी। पिता ने सात वर्षीय बेटी का चाकू मार मारकर सिर धड़ से अलग कर दिया। आरोपित का पत्नी से विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। गुरुवार की सुबह गोगरी सर्किल नंबर-एक के पौरा ओपी में छोटी मैरा गांव में घटना हुई। पौरा ओपी प्रभारी यदुनंदन यादव और एएसआई चितरंजन सिंह सुबह 4.30 बजे मौके पर पहुंच गए।



पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया। आरोपित अनिरुद्ध मुनि सात वर्षीय बेटी सोनाली की हत्या करने के बाद भागने की तैयारी कर रहा था। पौरा पुलिस ने कार्रवाई कर अनिरुद्ध मुनि को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। सोनाली की मां ममता देवी ने आरोपित अनिरुद्ध के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।



दशहरा पर लौटा था घर

पुलिस ने ममता देवी और अनिरुद्ध मुनि के मोबाइल को जब्त कर लिए हैं। अनिरुद्ध और ममता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। अनिरुद्ध बाहर रहकर काम करता है। वह दशहरा की छुट्टियों में गांव लौटकर आया था। उसके बाद से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। ममता देवी बच्चों को घर पर ही छोड़ मायके चली गई थी।


बेटी को सोते समय मारा

यदुनंदन यादव, पौरा ओपी अध्यक्ष ने कहा कि नौ वर्षीय बड़ा बेटा संजीव और छोटा बेटा मंजीत सो रहे थे। इस दौरान अनिरुद्ध मुनि ने गुस्से में सोनाली को मार दिया। सोनाली की हत्या की सूचना मिलने पर ममता देवी मायके से लौट आई।

No comments

Powered by Blogger.