Header Ads

Header ADS

भाजपा अपना संविधान बनाकर लागू करना चाहती है: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे



 दतिया। भाजपा देश के संविधा को हटाकर अपना संविधान लागू करना चाहती है। जिससे वह देश में मनमानी कर सके। लेकिन कांग्रेस यह नहीं होने देगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने इंदिरगढ़ में चुनावी सभा को संबोिात करते हुए कही।




मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा के मोदी और शाह कांग्रेस को गाली देते हैं। कांग्रेस की वजह से ही वे प्रधानमंत्री व गृहमंत्री बने हुए बैठे हैं। वे कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल क्या किया। अरे कांग्रेस यदि काम न करती तो वे आज जहां पर हैं, वहां पर नहीं होते। मल्लिका अर्जुन खड़गे ने मौजूद लोगों से कहा कि देश का बचाना है और एक रखना है तो कांग्रेस को वोट देना होगा।



मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी मन की बात तो करते हैं, लेकिन देशवासियों के दिल की बात नहीं सुनते। देश वासियाें के दिल की आवाज तो सुने मोदी जी। तब तक लोगों की समस्या हल होंगी।

No comments

Powered by Blogger.