शुभमन गिल 4 रन बनाकर OUT, मिशेल स्टार्क ने बनाया अपना शिकार


IND vs AUS Final, World Cup 2023: 2019 के सेमीफाइनल के हार का हिसाब बराबर किया। अब बारी है 2003 के फाइनल में मिली शिकस्त का बदला लेने की। 20 साल बाद एक बार फिर खिताबी जंग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। इस बार कहानी 2003 से अलग है। टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 में गजब का खेल रही है। जो भी उनके सामना आ रहा है। उसे रौंदते हुए आगे बढ़ रही है। ऑस्ट्रेलिया ने भी शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद वापसी की है। अब जीत के रथ पर सवार दोनों ही टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से भी ज्यादा दर्शकों के सामने चैंपियन का ताज अपने सर सजाने के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं।




शुभमन गिल आउट


 शुभमन गिल 4 रन पर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने गिल को एडम जम्पा के हाथों कैच आउट कराया। 



रोहित शर्मा ने कहा

भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता। पिच अच्छी लग रही है। बड़ा खेल है और स्कोर बोर्ड पर स्कोर जरूरी है। फाइनल में कप्तानी करना सपना सच होने जैसा है।


ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने कहा


पैट कमिंस ने कहा कि हमने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। विकेट सूखा लग रहा है। ओस एक बड़ा फैक्टर है। इस पर बाद में बैटिंग करना फायदेमंद होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत कठिन हुई। उसके बाद कोई गलती नहीं हुई


ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11


 ऑस्ट्रेलिया टीम

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।


रोहित ने टीम में नहीं किया बदलाव


भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। 


टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।


No comments

Powered by Blogger.