Header Ads

Header ADS

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की





भोपाल, 17 अगस्त|  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भले ही औपचारिक तौर पर कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन राज्य में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज कुल 230 सीटों में से 39 सीटों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए पहली सूची जारी कर दी।


 केंद्रीय चुनाव समिति की बुधवार को नई दिल्ली में बैठक के एक दिन बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसमें भाेपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व महापौर आलोक शर्मा और भोपाल मध्य क्षेत्र से ध्रुव नारायण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वर्तमान में यह दोनों सीट कांग्रेस के कब्जे में हैं। इस सूची में विशेष रूप से उन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं, जहां पर भाजपा अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाती है या फिर यह सीट पार्टी के कब्जे में नहीं है।

No comments

Powered by Blogger.