Header Ads

Header ADS

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया पौध-रोपण

भोपाल, 28 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ हरियाणा के सुभाष चंद्र विश्नोई ने पौधे लगाए, जो भूमिगत जल को बचाने का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले है। विश्नोई अब तक 22 राज्यों में 23 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पवन शर्मा, आनंद शर्मा और शकुंतला कुशवाहा ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। पौधरोपण में इनके परिजन भी शामिल हुए।

No comments

Powered by Blogger.