Header Ads

Header ADS

दो बच्चों की गड्ढे में डूबने से मौत मुरैना


20 जून/ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों के दो बच्चों की आज गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अम्बाह थाना क्षेत्र में ग्राम भटपुरा स्थित एक ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों के दो बच्चे निशांत (09) और बालिका परी (08) वहां खेल रहे थे और खेलते खेलते दोनों बच्चे भट्टा परिसर में एक गड्ढे में भरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी डूबने से मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

No comments

Powered by Blogger.