Header Ads

Header ADS

शिवराज ने डॉ हेडगेवार की पुण्यतिथि पर किया नमन


भोपाल, 21 जून/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलीराम हेडगेवार की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। श्री चौहान ने आज यहां निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ हेडगेवार क्रांतिकारी प्रवृत्ति के थे, उन्हें अंग्रेज शासकों से घृणा थी। डॉ हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। डॉ. हेगडेवार का मत था कि जाति-पाति और छूआ-छूत के भेद के कारण हम असंगठित और दुर्बल हुए। परिणामस्वरूप मुट्ठी भर लुटेरों के हाथों हमें हार खानी पड़ी, गुलामी का अभिशाप सहना पड़ा। राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ समाज को संगठित, अनुशासित और शक्तिशाली बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका अवसान 21 जून 1940 को नागपुर में हुआ।

No comments

Powered by Blogger.