Google Analytics मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका - Pipariya Peoples latest News update

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी प्रियंका


दिल्ली, 10 जून/ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 12 जून को जबलपुर से पार्टी के प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से साझा किए गए कार्यक्रम के अनुसार सुश्री वाड्रा जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पिछले महीने कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के साथ शीर्ष नेताओं- राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल और राज्य प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में विचार-विमर्श किया था।   पार्टी ने मध्य प्रदेश में 230 में से 150 विधानसभा सीटें जीने का भरोसा जताया है।

No comments

Powered by Blogger.