Google Analytics शेयर बाजार में गिरावटशेयर बाजार में गिरावट - Pipariya Peoples latest News update

शेयर बाजार में गिरावटशेयर बाजार में गिरावट



मुंबई, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवले के निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि करने के संकेत से वैश्विक बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार गिर गया।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 284.26 अंक लुढ़ककर 63238.89 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 85.60 अंक उतरकर 18771.25 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.07 प्रतिशत की गिरावट लेकर 28,327.83 अंक और स्मॉलकैप 0.64 प्रतिशत टूटकर 32,369.66 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3655 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2209 में बिकवाली जबकि 1317 में लिवाली हुई वहीं 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियां लाल जबकि शेष 13 हरे निशान पर बंद हुई।बीएसई के सभी 19 समूहों में बिकवाली हुई। इस दौरान कमोडिटीज 0.98, सीडी 0.85, ऊर्जा 0.77, एफएमसीजी 0.57, वित्तीय सेवाएं 0.43, हेल्थकेयर 0.64, इंडस्ट्रियल्स 0.10, आईटी 0.91, दूरसंचार 1.05, यूटिलिटीज 1.16, ऑटो 0.54, बैंकिंग 0.19, कैपिटल गुड्स 0.07, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.61, धातु 0.68, तेल एवं गैस 0.57, पावर 1.47, रियल्टी 0.88 और टेक समूह के शेयर 0.77 प्रतिशत गिर गया।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89, जर्मनी का डैक्स 0.64, जापान का निक्केई 0.92, हांगकांग का हैंगसेंग 1.98 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.31 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.43 प्रतिशत की तेजी रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक की बढ़त लेकर 63,601.71 अंक पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, इसके बाद हुई लगातार बिकवाली की तरह कारोबार के अंतिम चरण में 63,200.63 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 63,523.15 अंक के मुकाबले 0.45 प्रतिशत गिरकर 63,238.89 अंक पर रहा।वहीं, निफ्टी 18,853.60 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 18,886.60 अंक के उच्चतम जबकि 18,759.50 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,856.85 अंक की तुलना में 0.45 प्रतिशत टूटकर 18,771.25 अंक पर आ गया।इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंस 2.35, टाटा मोटर्स 2.05, एशियन पेंट 1.98, पावरग्रिड 1.72, एनटीपीसी 1.63, इंफोसिस 1.44, रिलायंस 1.09, विप्रो 0.84, एचसीएल टेक 0.66, एसबीआई 0.59, टीसीएस 0.57, मारुति 0.29, एक्सिस बैंक 0.27 और सन फार्मा 0.08 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, एलटी 0.95, टाटा स्टील 0.73, भारती एयरटेल 0.55, एचडीएफसी 0.49, एचडीएफसी बैंक 0.48, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.40, टाइटन 0.26, आईसीआईसीआई बैंक 0.12, आईटीसी 0.11 और टेक महिंद्रा ने 0.06 प्रतिशत का मुनाफा कमाया।


No comments

Powered by Blogger.