Google Analytics दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी फिर दिखेंगी एक साथ - Pipariya Peoples latest News update

दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी फिर दिखेंगी एक साथ


 बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर और कियारा आडवाणी ने साल 2019 में एक साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में काम किया था। दोनों की दमदार अदाकारी को फैंस ने खूब पसंद किया। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म के बाद से करीना और कियारा के बीच फैंस को अच्छी दोस्ती भी देखने को मिली। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। फैंस अब एक बार फिर दोनों को साथ देख सकते हैं। जी, हां खबर आ रही है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म के लिए फिर साथ आ रही हैं।  


रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना और कियारा ने अश्विनी अय्यर तिवारी की अगली निर्देशित फिल्म के लिए साइन अप किया है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस का समर्थन प्राप्त होगा। दोनों अभिनेत्रियों ने विषय पर सहमति जताने के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी है और निर्देशक स्क्रिप्ट को पूरा करने पर काम कर रहे हैं।


फिलहाल कियारा आडवाणी अपनी आने वाली रिलीज 'सत्यप्रेम की कथा' के प्रमोशन में जोर-शोर से लगी हुई हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। कियारा और कार्तिक इससे पहले 'भूल भुलैया 2' में साथ काम कर चुके हैं। हाल ही में अपने संबंध के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा था कि 'भूल भुलैया 2' से 'सत्यप्रेम की कथा' तक हम व्यक्तिगत और पेशेवर रूप में बड़े हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.