Header Ads

Header ADS

डीयू छात्र की हत्या के मामले में दो गिरफ्तार


दिल्ली, 19 जून/ दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिण परिसर में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बीए प्रोग्राम प्रथम वर्ष के छात्र राहुल (19) और उसका मित्र हारून (19) के रुप में की गई है। मामले में शामिल दो और लोगों की पहचान की गई है। आगे की जांच जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में रविवार को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक बीए राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष के छात्र निखिल चौहान (19) और आरोपी क्लास के लिए कॉलेज आए थे। किसी बात को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल से मिला और उसके सीने पर चाकू मार दिया।

No comments

Powered by Blogger.