Google Analytics आंधी के साथ तेज बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां गिरी - Pipariya Peoples latest News update

आंधी के साथ तेज बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां गिरी

 आंधी के साथ तेज बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां गिरी

रविवार शाम अचानक आई तेज आंधी व वर्षा से शहर में जनजीवन अस्त व्यवस्त हो गया। महाकाल महालोक में सप्तऋषि की सात में से छह मूर्तियां गिरकर क्षतिग्रस्त हो गईं। अन्य मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। श्रद्धालु समीप नहीं थे, इस कारण हादसा टल गया। महाकाल महालोक में कुल 127 मूर्तियां लगाई गई हैं।



महाकाल मंदिर के समीप ही बरगद का पेड़ गिरा

महाकाल मंदिर के समीप ही विशाल बरगद का पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दो घंटे बाद भी राहत बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा था। महाकाल मंदिर के अतिरिक्त शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पेड़ गिरे। घरों की चद्दरें उड़ गई। सुबह सांदीपनि आश्रम के सामने पेड़ गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई। अंचल के नागदा आदि क्षेत्रों में भी आंधी से खासा नुकसान हुआ है।

No comments

Powered by Blogger.