Header Ads

Header ADS

अश्विन जैसी कैरम-बॉल सीखना चाहते हैं मर्फी

 


लंकाशर, ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने सात जून से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन की तरह 'कैरम-बॉल' पर महारत हासिल करने की इच्छा जताई है।मर्फी ने फरवरी-मार्च में भारतीय सरज़मीन अपना अपना टेस्ट पदार्पण करते हुए चार मैचों में 14 विकेट चटकाये थे। उस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को भले ही हार मिली थी लेकिन मर्फी को उनके प्रदर्शन के आधार पर डब्ल्यूटीसी फाइनल और एशेज़ टेस्ट शृंखला की स्क्वाड में जगह दी गयी है।


No comments

Powered by Blogger.